फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब का हाल: स्वास्थ्य विभाग का शिकायत पोर्टल बीमार, एसएन की शिकायत, महिला जिला अस्पताल के खाते में दर्ज

Wed, 14 Oct 2026 10:22 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में स्वास्थ्य विभाग के एकीकृत शिकायत पोर्टल की तकनीकी खामी से एसएन मेडिकल कॉलेज, मानसिक स्वास्थ्य संस्थान और कई सीएचसी की शिकायतें जिला महिला अस्पताल के पोर्टल पर दर्ज हो रही हैं। पिछले एक महीने में ऐसे 100 से अधिक मामले सामने आए हैं।
 
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के एकीकृत शिकायत पोर्टल की तकनीकी खामी के कारण एसएन मेडिकल कॉलेज, मानसिक स्वास्थ्य संस्थान और कई सीएचसी की शिकायतें जिला महिला अस्पताल के पोर्टल पर ही दर्ज हो रही हैं। पिछले एक महीने में ऐसे 100 से भी अधिक मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन


पिनाहट सीएचसी का एक मामला (शिकायत संख्या: 92514600047875) लाखन सिंह का है। उनकी पत्नी रिंकी का पिनाहट सीएचसी में अल्ट्रासाउंड नहीं किया जा रहा था। उन्होंने शिकायत दर्ज कराई। बाद में उनसे बात करके मामले का निदान किया गया, लेकिन 27 अगस्त 2025 की यह शिकायत आज तक महिला जिला अस्पताल के पोर्टल पर दर्ज दिख रही है।

दूसरा मामला दीनदयाल का है (शिकायत संख्या: 92614600054379)। इन्होंने एत्मादपुर सीएचसी में मेडिकल स्टाफ की ओर से दुर्व्यवहार किए जाने की शिकायत 27 अगस्त को दर्ज कराई थी। यह शिकायत भी महिला जिला अस्पताल के पोर्टल पर ही जाकर चस्पा हो गई। 
विज्ञापन



प्रमुख अधीक्षक जिला महिला अस्पताल डॉ. पुष्पलता ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। पोर्टल पर ऐसे कई मामले दिख रहे हैं जो वास्तव में हमारे अस्पताल के हैं ही नहीं। इसको सुधारने के लिए संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन


ऐसे दर्ज कराएं शिकायत
-स्वास्थ्य विभाग के अधिकृत ऑनलाइन पोर्टल पर जाएं।

-शिकायत दर्ज करते समय संबंधित अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र नाम सही ड्रॉप-डाउन मेनू से चुनें, ताकि मामला सीधे संबंधित अधिकारी तक पहुंचे।
-अपना नाम, मोबाइल नंबर, घटना की तिथि और यदि कोई पर्चा या सबूत हो तो उसे अपलोड करें।

- शिकायत दर्ज होने के बाद मिलने वाले शिकायत नंबर (रेफरेंस नंबर) को नोट कर लें, ताकि भविष्य में स्टेटस ट्रैक किया जा सके।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें