आगरा। सदर थाने की पुलिस ने दो नाबालिग बहनों की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोपी रुबेश को गिरफ्तार किया है। पीड़िता के पिता ने 12 दिसंबर को तहरीर दी थी। आरोप लगाया कि धौलपुर निवासी रुबेश ने फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर उनकी बालिकाओं की तस्वीरें अपलोड कीं और धमकी दी। पुलिस ने 30 दिसंबर को रोहता चौराहे के पास से रुबेश को गिरफ्तार किया। मामले में पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं।