फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बच्चों को दिया जा रहा खराब गुणवत्ता का भोजन

Wed, 30 Jul 2025 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय थरा चीथरा में छात्र-छात्राओं से पूछताछ करतीं राज्य महिला आयोग सदस्य रेनू ग
विज्ञापन
कासगंज। जवाहर नवोदय विद्यालय में तीन दिन पहले छात्रों के हंगामे और तोड़फोड़ का मामला सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने बुधवार को विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें विद्यालय में बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की खराब गुणवत्ता सहित अन्य खामियां भी देखने को मिलीं। उन्हाेंने विद्यालय प्रशासन को शीघ्र सुधार करने की चेतावनी दी। साथ ही उन्होंने कहा कि इसकी रिपोर्ट वे शासन को भेजेंगी।राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने बताया कि विद्यालय में पहुंचकर छात्रों से बातचीत करने के साथ ही विद्यालय का निरीक्षण किया। विद्यालय में परोसा जाने वाला भोजन अत्यंत खराब गुणवत्ता का मिला। विद्यालय में अरबी की सब्जी बनाई गई। इसमें हींग का प्रयोग किया गया और न अजवाइन ही डाली गई। इन दोनोें की की उपलब्धता भी नहीं थी। अरहर की दाल में हल्दी नहीं डाली गई। चावल की गुणवत्ता भी बेहद घटिया पाई गई। सब्जी में आवश्यक मसालों की कमी थी। सरसों के तेल की जगह रिफाइंड का प्रयोग किया जा रहा था। आलू और मसालों की गुणवत्ता भी खराब थी। छात्रों को कंप्यूटर चलाने की की अनुमति नहीं थी। प्रदेश सरकार की ओर से विद्यार्थियों को प्रदान किए गए टैबलेट्स भी विद्यालय प्रशासन ने वापस ले लिए हैं। इससे डिजिटल शिक्षा की दिशा में विद्यार्थियों को कोई लाभ प्राप्त नहीं हो रहा। विद्यालय में उपलब्ध सेनेटरी पैड्स की गुणवत्ता अत्यंत निम्न स्तर की है। विद्यालय की कैंटीन में चाऊमीन जैसे जंक फूड्स परोसे जाते हैं, जो बालिकाओं के स्वास्थ्य के प्रति स्कूल प्रशासन की असंवेदनशीलता को दर्शाता है। विद्यालय में विद्युत आपूर्ति नियमित नहीं है। पानी के टैंकों में गंदगी मिली। आरओ की समुचित का ठीक ढंग से प्रयोग नहीं होने से विद्यार्थियों को शुद्ध पेयजल भी नहीं मिलता है। विद्यालय में नियुक्त परामर्शदाता होते हुए भी विद्यार्थियों की मानसिक, भावनात्मक अथवा शैक्षणिक परामर्श की कोई व्यवस्था सक्रिय रूप में संचालित नहीं है। उन्होंने बताया कि व्यवस्थाओं में सुधार की विद्यालय प्रशासन को चेतावनी दी गई है। शासन को भी रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें