फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करें

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम अविनाश कृष्ण सिंह ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक की। डीएम ने कहा कि जननी सुरक्षा योजना में संस्थागत प्रसव में सबसे ज्यादा खराब प्रगति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुचेला, करहल, घिरोर की है। प्रभारी चिकित्साधिकारी सुधार करें।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि आशाओं को प्रशिक्षित किया जाए। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएं। कई केंद्रों की प्रगति बेहद निराशाजनक है। योजनाओं की प्रगति अगले माह तक नहीं सुधारी तो प्रभारी चिकित्साधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी। संस्थागत प्रसव के साथ-साथ नवजात शिशु देखभाल में प्रत्येक बच्चे के घर आशा नियमित रूप से जाकर उसके स्वास्थ्य की जानकारी लें। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी प्रशासन एंबुलेंस 108, 102 के रेस्पॉन्स टाइम का विशेष ध्यान रखें। मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. अरविंद गर्ग, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कमल सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी ज्योति शाक्य, यूनिसेफ से संजीव पांडेय, डब्ल्यूएचओ से डॉ. बीपी सिंह, आईएमए प्रतिनिधि डॉ. संजय अग्रवाल, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव राय बहादुर, राजीव राय, डॉ. अनिल वर्मा, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. आरपी सिंह, स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी रविंद्र गौर, डीपीएम संजीव पांडेय, डॉ. अनिल यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें