फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सीएचसी में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाएं, गर्भवती महिलाएं परेशान

Tue, 17 Nov 2026 01:59 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
जगनेर सीएचसी में फैली अव्यवस्थाएं, गर्भवती महिलाएं परेशान
विज्ञापन
जगनेर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जगनेर में सोमवार को स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की बदहाल तस्वीर सामने आई। आशा कार्यकर्ताओं द्वारा बुलाई गई गर्भवती महिलाओं को परेशानी झेलनी पड़ी। रक्तचाप और शर्करा जांच के उपकरण चालू नहीं थे। इससे महिलाओं को जांच कराने में दिक्कत हुई। अस्पताल में बैठने की उचित व्यवस्था भी नहीं थी। गर्भवती महिलाओं और अन्य मरीजों को जमीन पर बैठकर घंटों इंतजार करना पड़ा। एक ओर महिलाएं जांच के लिए कतार में खड़ी थीं। वहीं दूसरी ओर, इमरजेंसी कक्ष में संगिनी बेड पर बैठकर कागजी औपचारिकताएं पूरी कर रही थीं। इस अव्यवस्था ने स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल खड़े किए हैं। सीएचसी अधीक्षक यादवेंद्र ने बताया कि कुर्सियां थीं, महिलाएं बैठी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें