फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भाषण प्रतियोगिता में पूनम ने मारी बाजी

Mon, 07 Aug 2023 05:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भाषण प्रतियोगिता में पूनम ने मारी बाजी
विज्ञापन


- राजकीय बालिका इंटर कॉलेज करहल में आयोजित हुई प्रतियोगिता

संवाद न्यूज एजेंसी

करहल। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज करहल मैनपुरी में प्रधानाचार्य मंजूषलता यादव की अध्यक्षता में श्री अन्न विषय पर विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन हुआ। संगोष्ठी में पौष्टिक आहार विषय पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। छात्राओं के बीच हुई भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 10 की छात्रा पूनम ने प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य मंजूषलता यादव ने कहा मोटा अनाज में विटामिन और खनिज भरपूर होते हैं। उन्होंने कम लागत, कम समय और कम पानी में उगने वाली फसलों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मोटा अनाज में फाइबर प्रोटीन, विटामिन और खनिज भरपूर होते हैं। भाषण प्रतियोगित में छात्राओं ने श्री अन्न पर अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। संगोष्ठी में कक्षा 10 की पूनम ने प्रथम, कीर्ति ने द्वितीय और नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर डॉ. सुजाता वीरेश, अनुराधा शर्मा, आशुतोष गहरवार, रनवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें