महिला को दी जान से मारने की धमकी
करहल। गांव शाहपुर में जमीन के विवाद को लेकर आरोपियों ने परिवार की महिला को जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता कुसमा देवी ने बताया कि उसके ससुर दो भाई थे। आबादी की जगह में उनके हिस्से में आधी जगह आती है। अपनी जगह में दो देवर मकान बना चुके हैं। उसकी जगह खाली पड़ी हुई है। उक्त जगह पर वह नींव भरवाने गई तो परिवार के सुशील और ओमवीर ने आकर गाली गलौज करते हुए धक्का मुक्की की। गोली मारने की धमकी दी। कहा कि दोबारा यहां नींव लगाए तो जान से मार देंगे। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं एक शिकायत गांव अहलादपुर निवासी अशोक कुमार ने दी है। बताया कि गांव निवासी राजू उसके खेत से नाली निकालना चाहता है। जबकि वहां पहले कभी कोई नाली नहीं रही। चार अगस्त को जब वह खेत पर गया तो राजू और उसकी मां ने गालियां दीं। धमकी दी कि अगर नाली नहीं निकालने दी तो छेड़छाड़ के मामले में फंसा देंगे। उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। संवाद