फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनार के एक दाने ने ले ली तीन वर्षीय मासूम की जान

Mon, 03 Sep 2018 08:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
अनार
विज्ञापन

अनार का एक दाना भी जीवन को खतरे में डाल सकता है। इससे जान तक जा सकती है। खासतौर पर बच्चों के खाने पर खास सावधानी बरती जाए। इससे जुड़ा एक मामला जिला आगरा के बाह में आया है, जहां अनार के एक दाने में मासूम की जान ले ली।

विज्ञापन


आगरा के बाह में अनार के एक दाने ने एक घर का दीपक बुझा दिया। सांस नली में अनार का दाना फंसने से बच्चे की मौत हो गई। सीएचसी बाह पर तैनात एएनएम ब्रजेश का पुत्र अनुभव (3) घर पर अनार खाते समय खेल रहा था। अचानक वह बेहोश होकर गिर गया। 

यह देख घर पर मौजूद ब्रजेश के पति होम सिंह उसे सीएचसी बाह लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने अनुभव को मृत घोषित कर दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एके सिंह ने बताया कि सांस नली में अनार का दाना फंसने से बच्चे की मौत हुई है। 
विज्ञापन


घटना के समय ब्रजेश टीकाकरण कराने के लिए गांव गुंगावली गई हुई थी। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। बच्चे के खानपान में लापरवाही बरतने का बहुत बड़ा खामियाजा उठाना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें