किशनी। गांव भिटारा निवासी नेम सिंह ने थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि 10 दिन पूर्व खेत में गेहूं की बुवाई की थी। उसी रात को उनके खेत की मेड़ को ट्रैक्टर चलाकर काट दिया गया। जब विरोध किया तो आरोपी झगड़ा करने पर आमादा हो गए। एक अन्य शिकायत रूपपुर समान निवासी पूजा देवी ने की। बताया कि पति सरनाम सिंह को बुधवार को कुछ लोगों ने शराब पिलाई और जमीन का बैनामा करा लिया। उन्हें जमीन का कोई रुपया भी नहीं दिया गया। पुलिस ने शिकायतों पर जांच शुरू कर दी है।