फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक की प्रवेश परीक्षा 26 को, यहां बनाए गए केंद्र

Fri, 17 May 2019 12:02 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
पॉलीटेक्निक की प्रवेश परीक्षा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पॉलीटेक्निक में प्रवेश के लिए परीक्षा 26 मई को कराई जाएगी। जिले में आठ केंद्रों पर छह हजार परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से दो पाली में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी की जा रही हैं। 
विज्ञापन


केदार नाथ सक्सेरिया गर्ल्स इंटर कॉलेज, बेलनगंज, सनातन धर्मा कन्या इंटर कॉलेज, बल्केश्वर, सेंट जोंस इंटर कॉलेज, हॉस्पिटल रोड, बैप्टिस्ट हायर सेकेंडरी स्कूल, साईं की तकिया, डीबीएसएस खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, शाहगंज, आगरा कॉलेज के ‘ए’ और ‘बी’ ब्लाक में केंद्र बनाया गया है।

पहली पाली की परीक्षा सुबह 09:00 से दोपहर 12:00 बजे तक सभी आठ केंद्रों पर होगी। 4200 परीक्षार्थियों को शामिल होना है। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 02:30 से शाम 05:30 बजे तक तीन केंद्रों पर होगी। इसमें 1800 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ से उड़नदस्ते और पर्यवेक्षक बनाए गए हैं। इसके अलावा जोनल मजिस्ट्रेट, जिला संयोजक, केंद्र अधिकारी परीक्षा पर नजर रखेंगे। इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, डिप्लोमा इन फार्मेसी, होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी, मॉडर्न आफिस मैनेजमेंट एंड सेक्रेट्रियल प्रैक्टिस, पीजी डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन, टेक्सटाइल डिजाइन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा कराई जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें