फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक 2025 : ऑनलाइन विशेष काउंसलिंग शुरू

Fri, 05 Sep 2025 02:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बिचपुरी। संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलिटेक्निक 2025) के लिए सातवें चरण की ऑनलाइन विशेष काउंसलिंग बृहस्पतिवार से शुरू हो गई है, जो सोमवार तक चलेगी। आरबीएस पॉलिटेक्निक बिचपुरी के प्रधानाचार्य डॉ. मनोज सिंह चौहान ने बताया है कि मंगलवार को सातवें चरण की सीटों का आवंटन होगा। वहीं, दस्तावेजों का सत्यापन 3250 रुपए जमा कराने के बाद 10 से 13 सितंबर तक करा सकते हैं।
विज्ञापन

डॉ. चौहान ने कहा कि आगरा में छात्रों की सहायता के लिए तीन हेल्प सेंटर बनाए गए हैं। जिनमें आरबीएस पॉलीटेक्निक बिचपुरी, नुनिहाई स्थित राजकीय चर्म संस्थान और मलपुरा के मनकेड़ा स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक शामिल हैं। प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 15 सितंबर है। अभ्यर्थी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट (www.jeecup.admissions.nic.in) से अधिक जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें