फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रदूषण में इजाफा...बढ़ सकती है सख्ती, एक्यूआई 200 पार होते ही लागू होगा ग्रैप का पहला चरण; ये होंगे बदलाव

Mon, 13 Oct 2025 09:49 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

दिवाली से पहले ही हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। ऐसे में संबंधित विभागों की ओर से इसको लेकर निगरानी रखी जा रही है। ग्रैप लागू कर दिया गया है। एक्यूआई 200 पार होते ही इसके पहले चरण की शुरुआत हो जाएगी।
विज्ञापन
mask pollution - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा की हवा रविवार को लखनऊ, कानपुर जैसे बड़े महानगरों से ज्यादा प्रदूषित रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सीपीसीबी की ओर से जारी वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बुलेटिन के अनुसार रविवार को शहर का एक्यूआई 160 दर्ज किया गया। वहीं, लखनऊ, कानपुर जैसे महानगरों में एक्यूआई 118 व 135 रहा। प्रदूषण का स्तर नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन सोमवार को कड़े फैसले ले सकता है।
विज्ञापन


पिछले एक हफ्ते से न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के नीचे चल रहा है। इस बीच शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बढ़ना शुरू हो गया है। रविवार को शहर के शाहजहां गार्डन, रोहता और शास्त्रीपुरम में एक्यूआई अधिकतम 200 तक गया। वहीं, सेक्टर 3 बी आवास विकास, संजय प्लेस और मनोहरपुर में भी एक्यूआई 150 के आसपास दर्ज किया गया।

 
विज्ञापन

राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पहले ही शहर में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रैप) लागू कर दिया है। एक्यूआई 200 पार होते ही ग्रैप का पहला चरण लागू हो जाएगा। इसके तहत सार्वजनिक वाहनों के प्रयोग को बढ़ाने, खुले में कचरा जलाने पर प्रतिबंध, निर्माण स्थलों पर प्रदूषण नियंत्रण के लिए सख्त उपाय, एंटी स्मॉग गन तैनात करने पर फैसला लिया जा सकता है।

बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अमित मिश्रा ने बताया कि सभी विभागों को पहले ही एहतियाती कदम उठाने के लिए कहा जा चुका है। जरूरत अनुसार कड़े कदम उठाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें-Taj Mahal: ताजमहल पर बढ़ाई गई सुरक्षा...सीआईएसएफ ने तैनात सुरक्षाकर्मियों की संख्या की दोगुना, इसलिए उठाया कदम

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें