फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हवा की रफ्तार और पारा गिरने से बढ़ा प्रदूषण, जिम्मेदार मौन

विज्ञापन
जलता हुआ कूड़ा
विज्ञापन
आगरा। हवा की रफ्तार थमने और तापमान में गिरावट के बीच शहर में हवा की गुणवत्ता लगातार गिरती जा रही है। इससे लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है, उनकी आंखों में जलन भी है। स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से शहर के 27 स्थानों पर लगे सेंसर हवा की गुणवत्ता को खतरे के स्तर तक पहुंचने का संकेत दे रहे हैं। हालांकि जिम्मेदार केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के महज 6 स्टेशनों से जुटाए जा रहे आंकड़ों के भरोसे बैठे हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार संजय प्लेस और आवास विकास में लगे वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशनों पर एक्यूआई 350 तक दर्ज किया गया। हालांकि बोर्ड के बुलेटिन में शहर का औसत एक्यूआई 204 दर्ज रहा।
उधर, स्मार्ट सिटी के सेंसर का डाटा चिंता बढ़ाने वाला है। डाटा के अनुसार शहर के कलाकृति, शहीद नगर, बाग फरजाना में एक्यूआई 400 को भी पार दर्ज किया गया। वहीं, ईदगाह, सदरभट्टी, तहसील, छीपीटोला, चीलघर चौराहा, राजपुर चुंगी, हाथी घाट और धुलियागंज में भी एक्यूआई 350 के आसपास ही रहा।
विज्ञापन


सांस के 300 मरीज इलाज के लिए पहुंचे
सीपीसीबी के आंकड़ों को आधार मानकर भले ही जिला प्रशासन, नगर निगम और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड चिंतित न हो लेकिन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को ही सांस संबंधी शिकायतों के 300 से ज्यादा मरीज एसएन मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल पहुंचे। नगर निगम के पर्यावरण अभियंता पंकज भूषण ने बताया कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के स्टेशनों पर जुटाया जा रहा आंकड़ा ही आधिकारिक रूप से मान्य है। ऐसे में उसे ही आधार बनाकर ग्रैप के विभिन्न चरणों से जुड़े प्रतिबंधों व कदमों के आधार पर निर्णय लिए जाते हैं। फिलहाल सीपीसीबी की रिपोर्ट के अनुसार वायु गुणवत्ता सामान्य है, इसलिए जरूरत अनुसार कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन



स्मार्ट सिटी में यह रहा एक्यूआई
बाग फरजाना 457
कलाकृति 411
श्मसान घाट 372
ईदगाह चौराहा 352
धुलियागंज 358
नामनेर चौराहा
316
नगर निगम 304
चीलघर चौराहा 344


सीपीसीबी के आंकड़ों में यह रहा एक्यूआई
संजय प्लेस 252
रोहता 197
शाहजहां पार्क 181
आवास विकास 176
शास्त्रीपुरम 176
मनोहरपुर 170
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें