फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11572 प्रत्याशियों के भाग्य का आज हो जाएगा मतपेटिकाओं में बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। तीसरे चरण में सोमवार को जिला में होने जा रहे पंचायत चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई है। वहीं चुनाव मैदान में उतरने वाले 11572 प्रत्याशियों ने भी कमर कस ली है। उनके भाग्य का फैसला अब 9,06033 मतदाताओं के हाथ में है। मतदान के साथ ही इन प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिकाओं में बंद हो जाएगा। जिले में पंचायत चुनाव के चारों पदों पर एक साथ वोट डाले जाएंगे। इस चुनाव में जिला पंचायत सदस्य के 23 पद, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 579 पद, ग्राम प्रधान के 423 पद, ग्राम पंचायत सदस्य के 5421 पदों के लिए चुुनाव होगा। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होगा। जो शाम 6 बजे तक चलेगा। चुनाव मैदान में उतरने वाले 11572 प्रत्याशियों ने मतदाताओं को रिझाने के लिए दिन रात एक कर दिया। मतदाताओं से तरह तरह के लुभावने वायदे किए। अब जिले के 9, 06033 मतदाताओं के हाथों में इन प्रत्याशियों की किस्मत है। कौन प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने में कितना सफल हो सका यह चुनाव के बाद तय हो जाएगा। मतदाता 1441 बूथों पर वोट डालेंगे।
विज्ञापन

मतदाताओं को करना होगा गाइडलाइन का पालन
पंचायत चुनाव में वोट डालने वाले मतदाताओं को कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा। मतदाता बिना मास्क के वोट नहीं डाल सकेंगे। वोट डालते समय यदि पीठासीन अधिकारी मतदाता का चेहरा मिलान करने के लिए मास्क हटाने को कहेगा तो उन्हें ऐसा करना होगा।
जिला पंचायत के वार्ड 10 में है सबसे अधिक घमासान
जिला पंचायत सदस्य के लिए होने वाले चुनाव में सबसे अधिक घमासान वार्ड 10 में है। इस वार्ड में सबसे अधिक 30 प्रत्याशी अपनी किस्मत अजमा रहे हैं। जबकि वार्ड 15 में सबसे कम 6 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्ट फाइल
जिला पंचायत सदस्य 316 प्रत्याशी
क्षेत्र पंचायत सदस्य 2843
ग्राम प्रधान 4087
ग्राम पंचायत सदस्य 4326
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें