फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: आगरा में बारिश के बीच पोलिंग पार्टियों की रवानगी, गोद में बच्चे लेकर पहुंचीं महिला मतदानकर्मी

Wed, 09 Feb 2022 11:03 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा जिले में पहली बार पांच जगह से पोलिंग पार्टियां रवाना हो रही है। जिले में 3911 बूथों पर 25 हजार कार्मिक मतदान कराएंगे। कई ऐसी महिलाओं की भी ड्यूटी लगी है, जिनके बच्चे छोटे हैं। वो अपने बच्चों को गोद में लेकर पहुंचीं। 
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी में जुटे मतदान कार्मिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा जिले की नौ विधानसभा क्षेत्रों में गुरुवार को मतदान है। ईवीएम मशीन में बटन दबाने के लिए मतदाता भी तैयार हैं। मंगलवार शाम को जिले में चुनाव प्रचार खत्म हो गया। बुधवार सुबह दस बजे से बारिश के बीच पोलिंग पार्टियां निर्धारित स्थलों से मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम, वीवी पैट व अन्य निर्वाचन सामग्री लेकर रवानगी शुरू हो गई। 10 फरवरी सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा।

विज्ञापन


पांच विधानसभा क्षेत्रों उत्तर, दक्षिण, छावनी, ग्रामीण एवं एत्मादपुर के लिए आगरा-फिरोजाबाद हाईवे पर शाहदरा स्थित मंडी समिति परिसर को पोलिंग पार्टी का रवानगी स्थल बनाया है। यहां से करीब 10 हजार कार्मिकों की रवानगी होनी है। 

एक हजार वाहनों की गई है व्यवस्था

पीठासीन व मतदान अधिकारी, कर्मचारियों के लिए क्षेत्रवार डी-कोडिंग सेंटर, टेबल व स्ट्रांग रूम बने हैं। जहां से चुनाव सामग्री व सुरक्षा बलों के साथ एक दिन पहले सभी मतदान केंद्रों पर रात तक पोलिंग पार्टियां पहुंच जाएगी। पोलिंग पार्टियों के लिए एक हजार से अधिक छोटे व बड़े वाहनों की व्यवस्था की गई है। 

विज्ञापन

फतेहाबाद, खेरागढ़, फतेहपुर सीकरी में बने मंडी समिति स्थलों से उन विधानसभा क्षेत्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो रही है, जबकि बाह क्षेत्र के लिए भदरौली स्थित एमआर महाविद्यालय से पोलिंग पार्टियां रवाना हुई हैं। ईवीएम मशीन की जिम्मेदारी पीठासीन अधिकारी की होगी। 

एडीएम प्रशासन अजय कुमार सिंह ने बताया कि 10 फरवरी को होने वाले मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न होगा। मतदान के बाद रवानगी स्थलों पर बने स्ट्रांग रूम में ही सील ईवीएम मशीन रखीं जाएंगी।

10 फरवरी को शाम छह बजे तक बंद रहेंगी शराब दुकानें

मंगलवार को शाम छह बजे से जिले में सभी शराब की दुकानें बंद हो गईं। जिला आबकारी अधिकारी नीरेश पालिया ने बताया कि नौ और दस फरवरी को शाम छह बजे तक दुकानें बंद रहेंगी। अवैध शराब बिक्री पर दंडात्मक कार्रवाई होगी। लाइसेंस निरस्त व मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

 कुल मतदान केंद्र : 1773 
- मतदेय स्थल : 3911
- मतदान कार्मिक : 25996 
- सेक्टर मजिस्ट्रेट : 390
- जोनल मजिस्ट्रेट : 62
- सुपर जोनल मजिस्ट्रेट : 18
- वाहन : बड़ी बस-790, छोटी बस-420, हल्के वाहन-720 
- ईवीएम : 4675, वीवी पैट : 5065 
- वेबकास्टिंग के लिए चिह्नित बूथ : 1956 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें