फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक की मांग पूरी, हटाए गए जलेसर कोतवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर(एटा)। पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष की मारपीट के बाद पुलिसिया कार्रवाई से नाराज विधायक जलेसर का धरना देना सफल रहा। वह क्षेत्र में व्याप्त अराजकता और जनता की सुनवाई न होने से प्रभारी निरीक्षक जलेसर से नाराज थे। उन्होंने उन पर बिना पैसे के काम न करने का आरोप भी लगाया था। घटना के दो दिन बाद एसएसपी ने जलेसर प्रभारी निरीक्षक को हटा दिया है।
विज्ञापन

जलेसर थाना क्षेत्र के मोहल्ला हतौड़ा सादात में बरातघर की नींव खोदवाने के दौरान मारपीट हुई थी। इसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की थी। इससे नाराज विधायक जलेसर संजीव दिवाकर धरने पर बैठ गए थे। इस दौरान उन्होंने इंस्पेक्टर जलेसर पवार पर रिश्वत लेने सहित कई गंभीर आरोप भी लगाए थे। उन्होंने इंस्पेक्टर को जलेसर हटाने की मांग की थी। बाद में एएसपी संजय कुमार ने पहुंच कर उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया था। मंगलवार को एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने इंस्पेक्टर पवार को कोतवाली जलेसर हटाते हुए प्रभारी निरीक्षक भ्रष्टाचार संगठन बनाया है। उनके स्थान पर प्रभारी निरीक्षक आईजीआरएस महाराज सिंह भाटी को जलेसर कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया है। इसके बाद से क्षेत्र में चर्चा है कि विधायक धरने के बाद लखनऊ गए थे, उन्होंने लखनऊ से ही इंस्पेक्टर को हटवाने की पहल की है।
सदस्यता अभियान जारी
जलेसर। भाजपा सदस्यता अभियान प्रभारी सुधीर गौतम ने बताया कि पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष से मारपीट प्रकरण ने कार्यकर्ताओं का मनोबल जरूर गिराया है। लेकिन सदस्यता अभियान जारी है, प्रतिदिन पार्टी के लिए नए सदस्यों को जोड़ा जा रहा है। अभी तक 1500 सदस्य बनाए जा चुके हैं, जलेसर में पांच हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

हताश न हों कार्यकर्ता : विधायक
जलेसर। क्षेत्रीय विधायक संजीव दिवाकर ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि वह कार्यकर्ताओं के हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे। कार्यकर्ताओं को हताश होने की जरूरत नहीं है। अधिकारियों को समस्या की समाधान के लिए पद पर बैठाया गया है। कार्यकर्ताओं की हर समस्या का निराकरण कराया जाएगा। उन्हें हताश होने की जरूरत नहीं है। वह सदस्यता अभियान में सहभागिता निभाते हुए पार्टी की नीतियां रीतियां और जनकल्याणकारी योजनाएं जन जन तक पहुंचाकर पार्टी को मजबूत करने काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें