विनीता शाक्य, कांग्रेस जिलाध्यक्ष
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सिंह लल्लू ने महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विनीता शाक्य को कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनाया है। एलाऊ क्षेत्र के चौहानपुर निवासी विनीता शाक्य वर्ष 2010 में जिला पंचायत की सदस्य चुनी गईं थीं।
उन्होंने तत्कालीन जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन यादव को बड़े अंतर से हराया था। वर्ष 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ीं, लेकिन हार का सामना करना पड़ा।
विनीता को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर पूर्व जिलाध्यक्ष संकोच गौड़, फैयाज अहमद सिद्दीकी, मनोज चतुर्वेदी, उमेश टिंगल, धीरज श्रीवास्तव, कैलाश उपाध्याय, मुंशीलाल शाक्य, सतीशचंद्र यादव, विनोद शर्मा, चंद्रप्रकाश दुबे, भीमसेन कठेरिया, अशोक कश्यप ने बधाई दी है।