कलक्ट्रेट पर जिलाधिकारी को ज्ञापन देने जाते समाजवादी लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ता
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। सपा कार्यकर्ता और नौजवानों के उत्पीड़न पर बुधवार को समाजवादी लोहिया वाहिनी ने विरोध प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी रावल सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा सरकार आई है तब से नौजवानों का उत्पीड़न और हत्याएं हो रही हैं। अयोध्या में सपा कार्यकर्ता की हत्या पर उन्होंने रोष जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में नौजवान बेरोजगार हैं। सपा सरकार द्वारा शुरू की गईं योजनाएं भी इस शासन में बंद कर दी गई हैं।
उन्होंने राज्यपाल से सरकार द्वारा किए जा रहे अत्याचार पर रोक लगाने की मांग की है। इस दौरान सपा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा, विधायक बृजेश कठेरिया, पूर्व मंत्री आलोक शाक्य, सुबोध यादव, मातादीन, देवेंद्र सिंह, डॉ. राजीव सक्सेना आदि मौजूद रहे। ब्यूरो