फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एत्मादपुर में पुलिस ने पिलवाई पोलियो की खुराक

Fri, 26 Feb 2016 02:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
 देश को पोलियो मुक्त बनाने के प्रयास में समाज के कुछ लोग बाधा बन रहे हैं। पल्स पोलियो अभियान के दौरान नगर के मोहल्ला शुर्तवान और शेखान में लोगों ने खुराक पिलवाने से इनकार करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम को लौटा दिया था। इसके बाद गुुरुवार को टीम पुलिस बल के साथ मोहल्लों में पहुंची और बच्चों को खुराक पिलवाई।
विज्ञापन

बता दें कि नगर के मोहल्ला शुर्तवान और शेखान में पल्स पोलियो अभियान के दौरान दर्जन भर से अधिक बच्चों को उनके अभिभावकों ने दवा पिलवाने से इनकार कर दिया था। टीम ने इसकी जानकारी सीएचसी प्रभारी डा. सूर्यप्रकाश को दी। उन्होंने एसडीएम पीडी गुप्ता से बात की और गुरुवार को पुलिस बल के साथ मोहल्लों में पहुंच गए। वहां सपा नगर अध्यक्ष मुस्लिम ठेकेदार और सभासद मुफीद खां ने मोहल्ले के लोगों को समझा-बुझाकर बच्चों को दवा पिलवाने पर राजी कर लिया। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि 15 बच्चे ऐसे थे जो काफी समय से दवा नहीं पी रहे थे। पिछली बार तहसीलदार की मदद से बच्चों ने खुराक पी थी। इस बार 15 में 11 बच्चों को दवा पिलाई गई। चार बच्चे घर नहीं मिले। उन्हें बाद में दवा पिलवाई जाएगी। स्वास्थ्य टीम ने लोगों को खुराक पिलाने के फायदों के बारे में बताया। इस दौरान डा. एके वर्मा, सुनील, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी कंचन माला आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें