बिना टिकट ट्रेन के एसी कोच में यात्रा कर रहे पुलिसकर्मियों से टिकट मांगना कोच कंडक्टर को महंगा पड़ गया। पुलिसकर्मियों ने कोच कंडक्टर से गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दे डाली। कंडक्टर ने घटना की सूचना कॉमर्शियल कंट्रोल और इटावा जीआरपी को दी।
शिकायत के बाद इटावा में आरपीएफ ने एक पुलिसकर्मी को हिरासत में ले लिया है। गुरुवार को हावड़ा से चलकर नई-दिल्ली जाने वाली कालका मेल में टूंडला हेड क्वार्टर के कंडक्टर रामकुमार अपनी टीम के साथ डयूटी पर थे।
वो प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी के वातानुकूलित कोच में डयूटी कर रहे थे। कानपुर सेंट्रल पर ट्रेन आने पर यूपी पुलिस के दो सिपाही अनिल कुमार यादव एवं एक अन्य पुलिसकर्मी बिना टिकट द्वितीय श्रेणी के वातानुकूलित कोच ए-1 की बर्थ संख्या 46 एवं 47 पर बैठ गए।