पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में स्वस्थ रहने के बारे में प्रशिक्षु पुलिस कर्मियों को जानकारी
आगरा। पुलिस 12 घंटे तक ड्यूटी पर रहती है। कई बार अवकाश नहीं मिलने की पुलिसकर्मी अवसाद में आ जाते हैं। इस तनाव को योग से दूर किया जा सकता है। यह बातें रविवार को कमिश्नरेट में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे आरक्षियों के लिए आयोजित वेलनेस कार्यक्रम के दौरान बताई गईं। प्रतिसार निरीक्षक द्वितीय विनोद कुमार की उपस्थिति में डाॅक्टर जितेन्द्र चौहान एवं टीम ने हेल्दी लाइफ जीने, योग आदि के माध्यम से अपने शरीर को फिट रखने, मानसिक रूप से स्वस्थ और खुश रहने के बारे में बताया। कार्यक्रम में अच्छा खानपान, अनहेल्दी भोजन एवं नशे से दूर रहने के विषय में प्रशिक्षुओं को बताया गया। प्रशिक्षुओं के प्रश्नों के जवाब भी दिए गए। ब्यूरो