फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, शताब्दी और वंदे भारत हुईं लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सीजन के पहले कोहरे ने ट्रेनों की चाल बिगाड़ दी। कई ट्रेनें लेट हो गईं। निजामुद्दीन खजुराहो वंदे भारत और दिल्ली भोपाल शताब्दी 3:15 घंटे की देरी से आईं। गतिमान भी 2 घंटे की देरी से पहुंची। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इन ट्रेनों में बड़ी संख्या में पर्यटक यात्रा करते हैं। पहले ही कोहरे में ट्रेनों के लेट होने से आगामी दिनों में शेड्यूल बिगड़ सकता है। इन दिनों सर्दी की छुट्टी को देखते हुए ट्रेनों में नो रूम भी होने लगे हैं। ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट काफी लंबी है। इससे सीट मिलना मुश्किल हो रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें