फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक संग मिली महिला का पुलिसकर्मी ने बनाया वीडियो, वो गिड़गिड़ाती रही- मुझे छोड़ दो

Sat, 03 Aug 2019 12:22 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
वीडियो से ली गई तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा में यूपी पुलिस के दो सिपाहियों की शर्मनाक करतूत सामने आई है। इन सिपाहियों ने एक महिला और उसके रिश्तेदार को पकड़ लिया। इसके बाद महिला का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 
विज्ञापन


वीडियो में महिला और उसका रिश्तेदार पुलिसकर्मियों के आगे गिड़गिड़ाते नजर आ रहे हैं। महिला हाथ जोड़कर सिपाहियों से कह रही है कि उसे जूते मार लो। जो चाहे वो सजा दे दो, लेकिन वीडियो मत बनाओ। मुझे छोड़ दो। 

यह मामला शुक्रवार दोपहर का है। थाना कोसीकलां पुलिस को सूचना मिली थी कि नहर के किनारे प्रेमी युगल रंगरेलियां मना रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला और पुरुष को पकड़ लिया और उसका वीडियो बनाने लगे। 
विज्ञापन


आरोप है कि पुलिस वालों ने खुद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। वीडियो में महिला पकड़े गए युवक को अपना रिश्तेदार बता रही है, वहीं पुलिसकर्मी उन दोनों से बदसलूकी से पेश आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें