फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj: वर्दी पर प्रेस करने को लेकर विवाद, पुलिसकर्मी की पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा, आरोपी बोला- मुफ्त में कराते हैं काम

Wed, 20 Jul 2022 12:08 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

पुलिसकर्मी  की पत्नी का इस्त्री करने वाले युवक से विवाद हो गया था। इस मामले में उन्होंने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं आरोपी पक्ष ने पुलिसकर्मी और उसकी पत्नी पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
कासगंज कोतवाली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज की दुर्गा कॉलोनी में वर्दी पर प्रेस कराने को लेकर हुए विवाद में पुलिसकर्मी की पत्नी ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, आरोपियों ने पुलिसकर्मी और उसकी पत्नी सहित दो अन्य पुलिस कर्मियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की है।

विज्ञापन

 
एसपी कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मी संजीव कुमार की पत्नी का प्रेस कराने को लेकर विवाद हो गया था। पुलिसकर्मी की पत्नी ने कॉलोनी में ही प्रेस करने वाले पंकज सहित उनके परिवार के छह सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। आरोपी पंकज का कहना है कि पुलिसकर्मी संजीव और उसकी पत्नी कपड़ों को मुफ्त में प्रेस कराने और धोने के लिए दबाव बनाते हैं। उनके खिलाफ झूठा मुकदमा लिखवा दिया। 

पुलिसकर्मी और उनकी पत्नी पर यह आरोप 

पुलिस ने 12 जुलाई को उनको हिरासत में ले लिया, लेकिन बाद में छोड़ दिया। आरोप है कि रात के समय पुलिसकर्मी संजीव कुमार और उनकी पत्नी दो अन्य पुलिसकर्मियों के साथ उनके घर पर आए। पंकज की पत्नी के साथ मारपीट करते हुए अभद्रता की। जब इसकी शिकायत की तो पुलिस ने उनकी शिकायत नहीं सुनी और भगा दिया। 

कोतवाली प्रभारी सिद्धार्थ सिंह तोमर का कहना है कि पुलिसकर्मी की पत्नी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जबकि पंकज पक्ष की ओर से कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। पुलिस द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है। इंस्पेक्टर को मामले की विवेचना सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें