पेट कैंसर से पुलिसकर्मी की मौत , गांव में सम्मान पूर्वक दी विदाई
अछनेरा। थाना अछनेरा क्षेत्र के गांव नागर निवासी पुलिसकर्मी नरेंद्र उर्फ नीरू का पेट में कैंसर की बीमारी के चलते अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले दो वर्ष से कैंसर की चपेट में थे और उपचार जारी था। उनकी पोस्टिंग मैनपुरी में थी। नरेंद्र उर्फ नीरू अपने पीछे पत्नी अंजू, बेटा रुद्राक्ष और बेटी मिस्टी को छोड़ गए हैं। परिवार व समूचे क्षेत्र में शोक का माहौल है। मृतक के पार्थिव शरीर को अछनेरा लाए जाने पर थाना व चौकी पुलिस ने सलामी के साथ अंतिम विदाई दी। पुलिस विभाग ने परिवार को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है। संवाद