कासगंज। जिले में शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस अभियान चलाएगी। इसके लिए थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे शराब तस्कर, कच्ची शराब बनाने व शराब की अवैध बिक्री करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। एएसपी राजेश भारती ने रविवार शाम थाना प्रभारियों को ऑनलाइन मीटिंग के माध्यम से निर्देशित किया है कि क्षेत्रों के गांव में शराब तस्करों को चिन्हित किया जाए और उनकी निगरानी रखी जाए। गांव में परचूनी व अन्य दुकानों पर कहीं भी अवैध रूप से शराब की बिक्री नहीं हो। यदि ऐसा कोई पाया जाए तो तुरंत कार्रवाई की जाए। गांव के चौकीदारों और मुखबिरों को भी इसके लिए सक्रिय करें। हर हाल में अवैध शराब रोक लगाई जाए। जिससे लोकसभा चुनावों में अवैध शराब बिक्री पर रोक लग सके।