एसएसपी प्रभाकर चौधरी के निर्देश पर संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। 18 अगस्त और 24 अगस्त को 61 डंपरों को पकड़ा गया। इसके बाद थाना मलपुरा, सैंया, इरादतन नगर, फतेहाबाद में 61 मुकदमे दर्ज किए गए।
आगरा में खनन की चंबल सेंड, डस्ट और गिट्टी का अवैध परिवहन करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। मुख्य सरगनाओं को चार से पांच मुकदमों में नामजद किया गया है। अभ्यस्थ आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की जाएगी। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
ग्वालियर मार्ग होते हुए आगरा में खनन के वाहनों का अवैध परिवहन राजस्थान और मध्य प्रदेश की सीमा से हो रहा था। इसकी कई बार शिकायत भी की गईं। मगर, सख्त कार्रवाई नहीं हुई। सरगना डंपरों को भेज रहे थे। नंबर प्लेट पर या तो कालिख पोत दी जाती थी, या फिर एक नंबर मिटा दिया जाता था। ओवरलोड वाहनों को कोई रोकने वाला नहीं था।
एसएसपी प्रभाकर चौधरी के निर्देश पर संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। 18 अगस्त और 24 अगस्त को 61 डंपरों को पकड़ा गया। इसके बाद थाना मलपुरा, सैंया, इरादतन नगर, फतेहाबाद में 61 मुकदमे दर्ज किए गए। 21 आरोपियों की गिरफ्तारी भी की गई। हालांकि वाहनों को भेजने वाले नहीं पकड़े गए।
विज्ञापन
मुकदमों में पुलिस ने बीएस परमार, आरएस उपाध्याय, कंसाना और तोमर को भी नामजद किया है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि मुख्य सरगनाओं को भी चार से पांच मुकदमों में नामजद किया गया है। इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों को भेजा जाएगा।
वाहनों का आवागमन थमा
पुलिस की कार्रवाई के बाद वाहनों का आवागमन थम गया है। ग्वालियर मार्ग पर एक भी वाहन नजर नहीं आ रहा है। संयुक्त टीम अब भी लगी हुई है। वाहनों का आवागमन होने पर फिर से कार्रवाई की जाएगी।