फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बैरिकेडिंग से पहले पुलिस को देनी होगी जानकारी

विज्ञापन
आगरा पुलिस
विज्ञापन
आगरा। एमजी रोड पर मेट्रो की बैरिकेडिंग से रोजाना जाम लग रहा है। जहां काम नहीं हो रहा है, वहां भी पहले से बैरिकेडिंग परेशानी बढ़ा रही है। इस समस्या से निपटने के लिए पुलिस ने नए निर्देश जारी किए हैं। मेट्रो के अधिकारियों से कहा गया है कि बैरिकेडिंग से पहले उन्हें पुलिस को जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन

शहर में मेट्रो के पहले और दूसरे कॉरिडोर का कार्य चल रहा है। एमजी रोड पर अवंतीबाई चौराहे से भगवान टॉकीज तक बैरिकेडिंग की गई है। वहीं हाईवे पर आईएसबीटी से सिकंदरा तक बैरिकेडिंग है। हरीपर्वत, सूरसदन, भगवान टॉकीज, धाकरान, आईएसबीटी से गुरुद्वारा गुरु का ताल तक काम की रफ्तार बहुत धीमी है। इससे इन जगहों पर जाम लग रहा है।
एमजी रोड पर आगरा काॅलेज के सामने नागरी प्रचारिणी से इमरजेंसी (100 मीटर तक) बैरिकेडिंग हटा दी गई है। वहीं इमरजेंसी कट से राजामंडी की तरफ फिर बैरिकेडिंग लगी है। इससे नालबंद की तरफ से जब ट्रैफिक इमरजेंसी कट पर आता है तो बैरिकेडिंग की वजह से सड़क घिरने से वाहन फंसने लगते हैं। यह समस्या स्कूलों की छुट्टी के समय बढ़ जाती है।
विज्ञापन

इसी तरह इमरजेंसी से आगरा काॅलेज महिला विंग तक दोनों तरफ मेट्रो की बैरिकेडिंग हटा दी गई है। यहां आने के बाद वाहन आसानी से निकल जाते हैं। बस और अन्य वाहन जब आगरा काॅलेज गर्ल्स विंग से नालबंद, सुभाष पार्क तिराहे की ओर जाते हैं तो बैरिकेडिंग से जाम लगने लगता है। यह समस्या धाकरान से कलेक्ट्रेट, साईं का तकिया से एसबीआई तिराहा, हरीपर्वत चौराहा तक आ रही है। हाईवे पर सर्विस रोड पर पेट्रोल पंप के सामने बैरिकेडिंग लगी है। मगर सर्विस रोड की तरफ दोनों तरफ से वाहन आते हैं। रास्ता कम बचने की वजह से कार और बड़े वाहन फंस जाते हैं।
- निरीक्षण में सामने आईं कमियां
एसीपी सदर इमरान अहमद ने बताया कि पिछले दिनों मेट्रो के कार्य की जानकारी के लिए निरीक्षण किया था। इसमें सामने आया कि कई जगह बैरिकेडिंग करने के बाद भी काम नहीं शुरू है। कई स्थान पर बेतरतीब तरीके से बैरिकेडिंग हटा दी गई हैं। इससे समस्या बन रही है। इसको देखते हुए मेट्रो अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि किसी स्थान पर बैरिकेडिंग लगाने से पहले यातायात पुलिस को जानकारी देनी होगी। जहां से बैरिकेडिंग हटाई जाएगी, उसकी भी जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें