फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP:  'Good bye, मिलने आ जाना' 11वीं की छात्रा ने बनाई ऐसी रील, पुलिस के छूटे पसीने; घरवालों को नहीं थी खबर

Sat, 09 Aug 2025 09:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

11वीं की छात्रा की हरकत से पुलिस के पसीने छूट गए। छात्रा ने दवा खाते हुए रील बनाई। आत्महत्या की आशंका के चलते मेटा के अलर्ट पर पुलिस दौड़ पड़ी। मौके पर पहुंची, तो मामला  कुछ और ही निकला। 
विज्ञापन
स्कूल की छात्रा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फ्रीपिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगर के शमसाबाद क्षेत्र की 11वीं की छात्रा ने बुखार की दवा खाते हुए रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की। इस पर लिखा कि इतनी दवाई से तो काम हो ही जाएगा, गुड बाय, मिलने आ जाना... ओके। बैकग्राउंड में एक उदासी भरा गाना भी चल रहा था। इस रील पर मेटा (फेसबुक) ने आगरा पुलिस की सोशल मीडिया सेल को अलर्ट भेजा। रील बनाने वाले की लोकेशन भी शेयर की। इससे कुछ ही देर में छात्रा के घर पुलिस पहुंची। उसकी काउंसलिंग कर इस तरह की रील नहीं बनाने के बारे में समझाया।
विज्ञापन



शमसाबाद पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर रील शुक्रवार सुबह 10 बजे पोस्ट की गई थी। यह रील आत्महत्या करने से संबंधित थी। इससे लग रहा था कि दवा खाने वाली छात्रा जान दे रही है। मेटा से जानकारी मिलने पर सोशल मीडिया सेल ने पुलिस को बताया। 15 वर्षीय किशोरी ने वीडियो बनाया था। वह कक्षा 11 की छात्रा है। पिता किसान हैं। वह बुखार की दवा खाती है। दर्शाया इस तरह से गया था कि आत्महत्या कर रही है। इस पर कमेंट और लाइक आने लगे।

किशोरी के परिजन को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। पुलिस ने उन्हें भी जानकारी दी। किशोरी से भी कहा कि वह इस तरह की रील नहीं बनाए। पुलिस कार्रवाई कर सकती है। परिजन से भी नजर रखने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें