फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, उल्टे पांव लगानी पड़ी दौड़; सिपाही हुआ घायल

Sat, 20 Jan 2024 06:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ लिया। जैसे  ही उसे पुलिस टीम ने गांव से ले जाने का प्रयास किया, तो ग्रामीणों ने हमला कर दिया। ग्रामीण पुलिस गिरफ्त से आरोपी को छुड़ाकर ले गए। 
 
विज्ञापन
पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना नयागांव क्षेत्र के गांव में दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया। वारदात में सिपाही घायल हो गया। आरोपी को ग्रामीण छुड़ाकर ले गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। चार नामजदों सहित 12 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


पुलिस गांव बिथरा में बृहस्पतिवार की देर शाम दुष्कर्म के आरोपी भंवरपाल और सूरज को पकड़ने के लिए गई थी। यहां पुलिस टीम ने भंवरपाल को पकड़ भी लिया तभी ग्रामीणों ने हमला कर दिया और आरोपी को छुड़ाकर ले गए। पुलिस टीम में शामिल आरक्षी गौरव सिंह घायल हो गया। टीम का नेतृत्व कर रहे उप निरीक्षक जयशंकर पांडेय को टीम के साथ लौटना पड़ा और भंवरपाल, सूरज सहित 4 को नामजद कर 12 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

सीओ अलीगंज सुधांशु शेखर ने बताया कि गांव बिथरा निवासी भंवरपाल और सूरज दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे हैं। भंवरपाल के गांव में होने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम पकड़ने के लिए गई थी। टीम ने आरोपी भंवरपाल को पकड़ लिया था तभी परिजन ने ग्रामीणों की मदद से हमला कर दिया और सरकारी कार्य में बाधा डाली गई। आरोपी को छुड़ाकर ले गए। ग्रामीणों के हमले में सिपाही घायल हुआ है। हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें