फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़ी अवैध खनन में लगी ट्रैक्टर-ट्रॉली, हमराह ने छोड़ी

विज्ञापन
टूंडला के थाना नगला सिंघी थाने की हवालात में बैठा चालक - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला। पुलिस द्वारा बालू के अवैध खनन में लगे ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर छोड़ने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। थाने में जब्त ट्रैक्टर-ट्रॉली व हवालात में बंद चालक के फोटो वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार शाम थाना पुलिस ने बालू से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध खनन में पकड़ा था। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली थाने में खड़ा करा दिया था और चालक को हवालात में बंद कर दिया था। रातभर छुड़वाने के प्रयास होते रहे। मगर थाना प्रभारी ने पकड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज करने की बात कहते हुए छोड़ने से इनकार कर दिया।
सुबह होते ही एक सिपाही के माध्यम से अवैध खनन में पकड़ा ट्रैक्टर निजी कार्य के लिए बालू लाने के मामले में बदल गया। एक प्रार्थना पत्र लिखवाते हुए न सिर्फ ट्रैक्टर-ट्रॉली, बल्कि चालक भी बिना किसी जमानत पर छोड़ दिया गया। इतना ही नहीं लोगों ने थाने में खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली और हवालात में बंद चालक का फोटो वायरल करते हुए पुलिस पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

बालू से भरी हुई पकड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली ग्राम प्रधान रसूलाबाद निजी कार्य के लिए लाए थे। उन्होंने इस बावत प्रार्थना पत्र दिया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली को रिलीज कर चालक को बिना मास्क के 500 का चालान कर छोड़ा गया है।
विज्ञापन

लालता प्रसाद, थाना प्रभारी, नगला सिंघी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें