फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police: नए साल के पहले दिन पुलिस ने किया ये टोटका...ताकि अपराधों पर लग सके ब्रेक, ये अंक मान जाते हैं अशुभ

Fri, 02 Jan 2026 09:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

एक तरफ पुलिस महकमे को हाईटेक बनाने की तैयारी चल रही है तो वहीं दूसरी ओर आगरा पुलिस अब भी अंधविश्वासों पर यकीन करती है।
 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नव वर्ष की पूर्व संध्या तक आपराधिक मामलों की प्राथमिकी थानों में दर्ज की गई। मगर, नए साल के पहले दिन थाना प्रभारियों ने वर्षों पुराना टोटका मानते हुए गुड वर्क दर्ज कर काम की शुरुआत की।
विज्ञापन


कुछ थाना प्रभारी तो पहले दिन कोई मामला दर्ज करने से बचते नजर आए। 31 दिसंबर की रात 12 बजे से पहले हर थाने में मामले दर्ज हुए। लोगों में यह मान्यता रहती है कि नव वर्ष पर जो काम से शुरुआत करेंगे, पूरे वर्ष वही काम करना पड़ेगा। ऐसा ही टोटका पुलिस भी मानती है।

 

थाना प्रभारियों को लगता है कि नव वर्ष पर अगर आपराधिक मामला दर्ज करेंगे तो पूरा साल ऐसे ही अपराध होते रहेंगे। इसके लिए थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखते हैं। अधिकतर थाना प्रभारी 1 जनवरी को प्राथमिकी दर्ज करने से बचते हैं या फिर गुड वर्क की प्राथमिकी दर्ज कर शुरुआत करते हैं। बृहस्पतिवार को ताजगंज, सिकंदरा, लोहामंडी, जगदीशपुरा समेत अधिकतर थानों में अपराधियों को गिरफ्तार कर गुडवर्क के मामले दर्ज किए गए। 

 
विज्ञापन

अशुभ मानते हैं ये अंक
पुलिसकर्मी 3-13-23 और 8-18-28 का अंक अशुभ मानते हैं। थाने से रवानगी और आमद दर्ज कराने में इन तारीखों को टालने की कोशिश करते हैं। इसी तरह नए थाने पर तैनाती का आदेश जारी होने पर सूर्यास्त से पहले कार्यभार ग्रहण का प्रयास करते हैं। मानना है कि सूर्यास्त के बाद कार्यभार ग्रहण करने से हमेशा संकट बना रहता है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें