फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा में पुलिस की मुठभेड़:  हिस्ट्रीशीटर को लगी गोली, दो साथी चकमा देकर भागे

Fri, 12 Aug 2022 05:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

थाना जैथरा, रिजोर और एसओजी टीम ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया।  हिस्ट्रीशीटर के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में जैथरा, रिजोर थाना पुलिस और एसओजी टीम ने बृहस्पतिवार रात रिजोर थाना क्षेत्र में गांव चपरई मोड़ के पास मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर को पकड़ा है। उसके पैर में गोली लगी है। जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। जबकि उसके दो साथी फरार हो गए।

चपरई मोड़ पर पुलिस ने घेरा 

एसएसपी उदय शंकर सिंह के मुताबिक बृहस्पतिवार की रात 11 बजे जैथरा पुलिस धुमरी काली नदी के पुल पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वहां हीरो डीलक्स बाइक पर सवार तीन व्यक्तियों को रोका। तो आरोपियों ने पुलिस कर्मियों पर फायरिंग कर दी और भाग गए। गोली वहां लगाए गए बैरियर में लगी। पुलिस टीम ने पीछा कर एसओजी टीम तथा रिजोर पुलिस के सहयोग से थाना रिजोर क्षेत्र में चपरई मोड़ के पास घेर लिया। 

पुलिस पर की फायरिंग 

पुलिस से घिरता देख बदमाशों ने उन पर फिर फायरिंग कर दी। यह गोली पुलिस वाहन में लगी। जवाब में पुलिस ने फायरिंग की। इसमें एक आरोपी भीष्मपाल निवासी महमंता थाना जैथरा के बाएं पैर में गोली जा लगी। जिसे पकड़ लिया। जबकि उसके दोनों साथी मौके से फरार हो गए। 

पुलिस और जनता के लिए सिरदर्द था भीष्मपाल

गिरफ्तार किया गया भीष्मपाल जनता और पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। वह जैथरा थाने का हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं। जैथरा सहित राजा का रामपुर क्षेत्र में पिछले दिनों में लूट की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। इन दोनों थानों के एक-एक मुकदमे में वह वांछित चल रहा था। जिसे लेकर उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। मुठभेड़ की खबर मिलने पर एएसएसपी धनंजय सिंह कुशवाह, सीओ अलीगंज राजकुमार भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ का मुकदमा जैथरा थाने दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें