फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में पुलिस की तिरंगा यात्रा: अमृत महोत्सव के तहत हुई हाफ मैराथन, 10 हजार धावकों ने की शिरकत

Fri, 12 Aug 2022 04:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी पुलिस ने स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। हाफ मैराथन में देश के विभिन्न प्रदेशों के लगभग 10 हजार धावकों और लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Half Marathon In Police Line mainpuri - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शुक्रवार को पुलिस विभाग के सहयोग से पुलिस लाइन से हाफ मैराथन दौड़ और तिरंगा पद यात्रा का आयोजन हुआ, जिसमें देश के विभिन्न प्रदेशों के लगभग 10 हजार धावकों और लोगों ने भाग लिया। पुरुष वर्ग में हरियाणा के प्रिंसराज मिश्रा ने प्रथम स्थान पाकर बाजी मारी। वहीं महिला वर्ग में प्रियंका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 

विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह पांच बजे से ही पुलिस लाइन में धावकों की भीड़ पहुंचना शुरू हो गई थी। सुबह सात बजे भोगांव विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्रिहोत्री ने पांच किमी हाफ मैराथन और तिरंगा पद यात्रा को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। हाफ मैराथन में पुलिस लाइन से दौड़े धावक जेल चौराहा होते हुए भोगांव रोड से जिलाधिकारी आवास होते हुए वापस पुलिस लाइन पहुंचे। 

हाफ मैराथन को सफल बनाने के लिए जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे के साथ ही तीन स्तर की सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। हाफ मैराथन के पुरुष वर्ग में हरियाणा के प्रिंसराज मिश्रा ने प्रथम, मध्य प्रदेश के मुरैना निवासी विनोद कुशवाह ने द्वितीय और उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर निवासी विनीत राठी ने तृतीय स्थान पाया।  महिला वर्ग में उत्तर प्रदेश की प्रियंका प्रथम, काजल मिश्रा द्वितीय और लता चौहान तृतीय स्थान पर रहीं। पांच किमी की हाफ मैराथन को सफलता पूर्वक पूरा करने पर 10 वर्षीय आफीन को विशेष धावक के रूप में चुना गया। 
विज्ञापन


समापन अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह, एसपी कमलेश दीक्षित, सीडीओ विनोद कुमार ने सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया। प्रथम पुरस्कार के रूप में दोनों वर्ग में 10001, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 7001 और तृ़तीय पुरस्कार के रूप में 5001 रुपये की धनराशि प्रदान की गई। 

आफीन को विशेष पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर एएसपी मुधवन कुमार सिंह, एडीएम रामजी मिश्र, जेल अधीक्षक कोमल मंगलानी, जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा, सीडीओ विनोद कुमार, एसडीएम सदर नवोदिता शर्मा, कोतवाल विक्रम सिंह, सुमन चौहान आदि लोग मौजूद रहे। संचालन थानाध्यक्ष एलाऊ सुनील भारद्वाज ने किया।

47 अन्य को मिला सांत्वना पुरस्कार 

हाफ मैराथन में प्रतिभाग करने वालों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के साथ ही 47 अन्य धावकों को भी सम्मानित किया गया। सभी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर अधिकारियों ने सम्मानित किया। 

जिले में पहलीबार हजारों की संख्या में देशभर के धावक हुए शामिल 

हाफ मैराथन के माध्यम से जिले का इतिहास बना है। पहलीबार जिले में किसी प्रतियोगिता में 10 हजार लोगों ने भाग लिया है। जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान ने आजादी के अमृत महोत्सव और  तिरंगा पद यात्रा में शामिल होने वाले लोगों का धन्यवाद दिया है। हाफ मैराथन के साथ निकाली गई पद यात्रा में सभी धर्मों के लोगों ने अपने-अपने धर्म की पोशाक के साथ भाग लिया।  

तिरंगा पद यात्रा में डीएम और एसपी भी हुए शामिल 

हाफ मैराथन में ही पीछे से अधिकारियों, कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों के लोगो ंकी तिरंगा पद यात्रा भी शामिल थी। जिसमें लोगों को उत्साह बढ़ाने के लिए जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह, सीडीओ विनोद कुमार, एसपी कमलेश दीक्षित, जेल अधीक्षक कोमल मंगलानी, जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा, एसडीएम सदर नवोदिता शर्मा आदि शामिल हुए। 

विभिन्न संगठनों ने कैंप लगाकर पानी और भोजन बांटा 

हाफ मैराथन और तिरंगा पद यात्रा के दौरान जगह-जगह रास्ते में विभिन्न संगठनो के लोगों ने शिविर लगाकर पानी, भोजन आदि की व्यवस्था की थी। पुलिस लाइन के अंदर भी कई संगठनों के द्वारा प्रतिभागियों को नाश्ता कराने के लिए शिविर लगाए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें