अजीतगंज। कछपुरा स्थित शराब ठेका पर हुड़दंग करने वाले सिपाही को एसपी ने निलंबित कर दिया है। उक्त सिपाही लाइन में ड्यूटी कर रहा था। सोमवार की रात हुए इस हंगामे का वीडियो वायरल होने के बाद जांच थानाध्यक्ष को सौंपी गई थी।
थाना एलाऊ क्षेत्र की जागीर चौकी पर पूर्व में तैनात रहे सिपाही सहदेव सिंह वर्तमान में पुलिस लाइन में ड्यूटी कर रहा था। सोमवार की रात वह किसी व्यक्ति के साथ शराब के नशे में धुत होकर कछपुरा स्थित शराब ठेका पर पहुंचा था। वहां सेल्समैन से मुफ्त शराब देने को लेकर बहस हो गई। इसके बाद सिपाही ने गालियों की बौछार करते हुए लोहे के जाल को खोलने के लिए कई बार झकझोरा। जाल न खुलने पर काफी देर तक सेल्समैन को गालियां बकता रहा। इस बीच सिपाही की इस हरकत को किसी ने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने थानाध्यक्ष को जांच के आदेश दिए थे। शिकायत सही पाए जाने के बाद एसपी अजय शंकर राय ने सिपाही को निलंबित कर दिया है।
सिपाही लाइन में ड्यूटी के बाद ठेका पर शराब लेने गया था। वहां उसने हंगामा किया। सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है।
अजय शंकर राय, एसपी