आगरा के खेरागढ़ की रहने वाली महिला चिकित्सक के घर से हुई चोरी में किसी करीबी पर ही शक है। महिला चिकित्सक के घर से 30 लाख के जेवर और नकदी चोरी हुई। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आगरा के खेरागढ़ में महिला चिकित्सक के घर 30 लाख की चोरी में किसी करीबी का हाथ है। पुलिस इसी शक के आधार पर पड़ताल कर रही है। चोर ने उसी अलमारी के ताले को तोड़ा, जिसमें नकदी और जेवर रखे थे।
विज्ञापन
नगला उदैया रोड स्थित अलका हॉस्पिटल की संचालिका डाॅ. अलका मित्तल के बंद घर में बुधवार की रात चोरी हुई थी। डाॅ. अलका मित्तल पति और बेटी के साथ मुंबई में आयोजित कॉन्फ्रेंस में शामिल होने गई थीं। मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर चोरी की गई थी। पुलिस को घटना में किसी जानकार पर शक है।
मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर आए चोरों ने किसी दूसरे कमरों को निशाना नहीं बनाया। चोर ड्राइंग रूम में लगी सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी साथ ले गए। एसीपी खेरागढ़ इमरान अहमद के मुताबिक, क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है।