फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और किशोरी बालिका वधू बनने से बची, पुलिस ने रुकवाई शादी

Sun, 01 Jul 2018 01:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
नाबालिग लड़का और लड़की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद जिले में पुलिस की सक्रियता के चलते नाबालिगों की शादी होने से बच गई। नगला खंगर क्षेत्र के गांव मढ़ई की ठार जाकर किशोरी का विवाह रुकवाया तो देखा कि दूल्हे की उम्र भी कम थी। 
विज्ञापन


एक ही मंडप में दो बहनों की शादी कराई जा रही थी। इनमें एक जोड़ा नाबालिग था। पुलिस ने इस मामले में दूल्हे के पिता, ताऊ के साथ दुल्हन की मां, चाचा, चाची व बहन, बहनोई के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराया है।  

गांव मढ़ई की ठार की रहने वाली महिला ने अपनी दो बेटियों का विवाह आगरा के कांकण निवासी दो सगे भाइयों के साथ तय किया था, इनमें छोटी बेटी की उम्र शादी लायक नहीं थी। 
विज्ञापन

नाबालिग थे दूल्हा-दुल्हन

शुक्रवार शाम गांव में बारात आई तो उसका स्वागत किया। इस दौरान शादी की रस्में चल रहीं थी। किसी ने डायल 100 पर बाल विवाह कराए जाने की सूचना दी। सूचना पर एसओ नगला खंगर एसओ दीपक चंद्र दीक्षित टीम के साथ गांव में पहुंचे। 

पुलिस फोर्स को देखते ही शादी वाले घर में हड़कंप मच गया। दो दूल्हा एवं दुल्हन का एक साथ विवाह हो रहा था, इसमें एक जोड़ा तो बालिग था, लेकिन दूसरा नाबालिग था। 

उम्र कम होने के कारण दोनों को पुलिस थाने पर ले आई। इसके साथ शादी समारोह रुक गया। इस मामले में दूल्हे के पिता, ताऊ के साथ दुल्हन की मां, चाचा, चाची व बहन, बहनोई के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन

एसएसपी ने की ये अपील

एसएसपी फिरोजाबाद राहुल यादवेंदु ने बताया कि जिले में बाल विवाह रोकने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिए हैं। इसी क्रम में बाल विवाह रुकवाया गया। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी ने आमजन से भी अपील है कि यदि कहीं बाल विवाह होता दिखाई दे तो वे डायल 100 या फिर पुलिस को सूचित करें ताकि बाल विवाह को रोका जा सके। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें