कासगंज। सदर कोतवाली पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थानों की चोरी का शुक्रवार को खुलासा किया है। तीनों वारदातों को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 3 मोबाइल फोन, आभूषण व नकदी को बरामद किया है। गांव नगला अस्तल में 13 नवबंर की देर शाम एक घर में घुसकर चोर एक मोबाइल व 500 रुपये चुराकर भाग गया। वहीं नगला वाले निवासी शकुंतला देवी के बंद मकान से 12 नवंबर की रात चोर नकदी व सोने चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए थे, तो 10 नवंबर को गांव भिटौना के एक घर में घुसकर 4 मोबाइल चोरी हुए थे । पुलिस ने आरोपी सनी निवासी मोहल्ला बदरिया सोरोंजी को नगला अस्तल से शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि सनी ने अपने साथी कृष्णा के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। आरोपी पर सोरोंजी व कासगंज कोतवाली में 10 मुकदमे दर्ज है।