फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चोरी का माल खरीदने वाले सराफ पर पुलिस हुई मेहरबान, अधिकारियों का ठनक गया माथा; शुरू हुई गोपनीय जांच

Sun, 02 Feb 2025 09:08 AM IST
अरुन पाराशर संंवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

पुलिस ने सराफ को पकड़ लिया। उसे आगरा लगा ला रही थी, लेकिन रास्ते में ही पुलिस टीम की सराफ से डील हो गई। सराफ को परिजनों के साथ जाने दिया गया। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने पर जांच शुरू करा दी गई है।
 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में घर में हुई लाखों की चोरी के आरोपी ने इटावा के सराफ को चोरी के जेवरात बेचे थे। एत्माद्दौला थाने की पुलिस सराफ को पकड़कर आगरा ला रही थी। लेकिन रास्ते में ही पुलिस टीम की डील हो गई और सराफ को रास्ते में छोड़ दिया गया। इस मामले की गोपनीय जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन


एत्माद्दौला पुलिस ने 18 जनवरी को मुठभेड़ में तीन बदमाशों को पकड़ा था। फायरिंग में इटावा का बदमाश अभिषेक उर्फ टाइगर जख्मी हुआ था। उसके साथ रजत और आशु ठाकुर नाम के आरोपी पकड़े गए थे। आरोपियों के पास से जेवरात, बाइक और तमंचा बरामद हुआ था। 

13 जनवरी को ट्रांस यमुना काॅलोनी इलाके में एक घर में चोरी की घटना हुई थी। सीसीटीवी में संदिग्ध कैद हुए थे। गृहस्वामी ने एत्माद्दौला थाने में केस दर्ज कराया था। पूछताछ में अभिषेक उर्फ टाइगर ने इटावा के एक सराफा व्यापारी का नाम बताया था। 
विज्ञापन


यह जानकारी दी कि वह चोरी का माल उसे बेचता है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, एक दरोगा टीम के साथ प्राइवेट गाड़ी से इटावा गया था। सराफ को पकड़ लिया। उसे अपने साथ आगरा लेकर आने लगा। रास्ते में ही कार में गोपनीय बातचीत हुई।

सराफ के परिचित भी वहां पहुंच गए। उसके बाद सराफ को अपने साथ ले गए। इस मामले की शिकायत अधिकारियों तक पहुंची तो गोपनीय जांच शुरू कर दी गई। अधिकारियों का मानना है कि सराफ सामने आएगा तो हकीकत पता चल जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें