फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी के कार्यकर्ता से मारपीट करना पड़ा महंगा, तीन शिक्षकों को जेल

Sun, 22 Jul 2018 03:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
थाने में एबीवीपी के कार्यकर्ता और शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री से मारपीट करना तीन शिक्षकों को महंगा पड़ गया। अभियोग पंजीकृत करने के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षकों को जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन


शहर के एसआरके इंटर कॉलेज में शनिवार को एबीवीपी के सदस्यता कैंप के दौरान विवाद हो गया था। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के शिक्षकों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। 

विद्यार्थी परिषद, भाजपा के नेता और शिक्षकों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया। एबीवीपी के महानगर संगठन मंत्री बृजेश कुमार ने शिक्षक राजवीर सिंह एवं अन्य शिक्षकों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट

थाने में बैठे आरोपी शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
तहरीर के आधार पर पुलिस ने शिक्षक राजवीर सिंह, ओमप्रकाश ओझा एवं रवि शर्मा सहित चार अन्य के खिलाफ गाली गलौज करना, मारपीट सहित दांत तोड़ने एवं जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का अभियोग पंजीकृत किया है।  

पुलिस ने रविवार को आरोपी शिक्षकों का मेडिकल चेकअप कराया। इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया है। जेल जाने से पहले शिक्षकों ने भी विद्यार्थी परिषद के छात्रों पर मारपीट करने लगाया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें