भोगांव। शहर के मोहल्ला छपट्टी निवासी महिला की आगरा में इलाज के दौरान मौत के बाद बृहस्पतिवार की शाम परिजन कब्रिस्तान शव दफनाने पहुंचे थे। तभी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
शहर के मोहल्ला छपट्टी निवासी आसमा परवीन 9 अक्तूबर को मोहल्ला मिर्धा स्थित मायके आई थीं। वहां मानसिक रूप से बीमार पुत्र ने कैंची से हमला कर घायल कर दिया था। परिजन उपचार के लिए आगरा ले गए थे। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। बृहस्पतिवार को परिजन शव को कब्रिस्तान में दफनाने पहुंचे थे। तभी भोगांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को दफनाने से रोक दिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हालांकि मृतका के भाई ने मोेहल्ला मिर्धा निवासी हबीबुर्रहमान ने तहरीर देकर बताया कि दिल्ली में रह रहे हैं। उन्हें सूचना मिली थी कि बहन को चोट लगी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चलेगा। इसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद