फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा गया आरोपी भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। औंछा रोड बाईपास पर बृहस्पतिवार को मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए 25 हजार के इनामी अपराधी को पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेजा। कार्रवाई के दौरान अपराधी पैर में गोली लगने से घायल हो गया था। इसके चलते उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के नवीन मंडी के पास गिहार कालोनी निवासी माफिया व हिस्ट्रीशीटर अपराधी भानू गिहार से बृहस्पतिवार की दोपहर औंछा रोड पर मुठभेड़ हुई थी। करीब एक घंटे तक चली मुठभेड़ के दौरान भानू गिहार पैर में गोली लगने से घायल हो गया था, वहीं उसका एक साथी पिस्टल से फायरिंग करते हुए भाग निकला था। घायल भानू को इंस्पेक्टर कोतवाली विक्रम सिंह ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
वहां उसका उपचार चल रहा था, इस दौरान चिकित्सकों के परामर्श अनुसार उसका एक्स-रे आदि भी कराया गया। शुक्रवार को पुलिस द्वारा उसका मेडिकल कराया गया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। वहां से आरोपी को जेल भेजा गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि उसके भागे हुए साथी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें