फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाह री पुलिस ! हार लूट भाग रहे बदमाश को रंगेहाथ पकड़ा, उसे चोरी के आरोप में भेजा जेल

Sat, 28 Nov 2020 02:01 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • आगरा में सोने का हार लूटने के आरोप में रंगेहाथ पकड़े गए बदमाश को पुलिस ने चोरी के आरोप में जेल भेज दिया। इस पर पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की है। 
विज्ञापन
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र स्थित एक मैरिज होम के बाहर फल व्यापारी फाजिल कुरैशी की पत्नी के गले से 19 नवंबर को बाइकर्स गैंग ने सोने का हार लूट लिया था। व्यापारी ने पीछा करके एक बदमाश को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी हार लेकर भाग गया। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश से पूछताछ की, लेकिन हार बरामद नहीं हो सका। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने पांच दिन बाद मुकदमा दर्ज किया। सातवें दिन आरोपी को चोरी में जेल भेज दिया। लूट की धारा नहीं लगाई। अब पीड़ित ने एसएसपी से व्हाट्सएप पर शिकायत की है।  

विज्ञापन


हरीपर्वत क्षेत्र के वजीरपुरा निवासी फाजिल कुरैशी का संजय प्लेस में फल एवं जूस का कारोबार है। एक महीने पहले उनकी शादी हुई है। उन्होंने बताया कि 19 नवंबर को फाजिल पत्नी शिरीन के साथ ताजनगरी स्थित अपने साले के यहां शादी समारोह में गए थे। मैरिज होम के बाहर पार्किंग में बाइक खड़ी करने लगे। तभी बाइक पर दो बदमाश आए। एक बाइक स्टार्ट करके खड़ा रहा, जबकि दूसरे ने पास आकर पत्नी शिरीन के गले पर झपट्टा मारकर हार तोड़ लिया। 


यह देखकर शिरीन ने हार की चेन पकड़ ली। मगर, बदमाश हार लेकर भागने लगा। पत्नी का शोर सुनकर फाजिल पीछे दौड़े। बाद में समारोह में आए लोगों ने भी पीछा किया। एक बदमाश को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी हार ले गया। हार तकरीबन 150 ग्राम सोने का था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाश को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उससे पूछताछ की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई का आश्वासन देकर भेज दिया था घर

फाजिल कुरैशी का आरोप है कि पुलिस को घटना वाले दिन ही तहरीर दे दी थी। मगर, पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर घर भेज दिया। उनसे कहा कि पूछताछ के बाद लूटे गए हार को बरामद करने के प्रयास किए जाएंगे। 24 नवंबर को चोरी की तहरीर लिखवाकर मुकदमा दर्ज कर लिया। 

गुरुवार को आरोपी को चोरी में जेल भेज दिया। इसकी जानकारी पर वह थाने पहुंच गए। मगर, पुलिस का कहना था कि आरोपी जेल चला गया। इस पर फाजिल ने एसएसपी को व्हाट्स एप नंबर पर शिकायत भेजी है। इसमें लूट की रिपोर्ट चोरी में दर्ज कर लापरवाही का आरोप लगाया है। लूटे गए हार की कीमत तकरीबन सात लाख रुपये है। 

शादी समारोह में चोरी हुआ था हार : सीओ 

सीओ सदर महेश कुमार ने बताया कि शादी समारोह के दौरान महिला के गले से हार चोरी किया गया था। वीडियो फुटेज के आधार पर एक अभियुक्त को पकड़ा था। उससे पूछताछ की गई। मगर, चोरी किया हार बरामद नहीं हो सका। इस पर आरोपी को जेल भेज दिया गया। मामला चोरी का था। इसलिए चोरी में दर्ज किया गया। सीओ सदर ने बताया कि आरोपी ऋषि पुत्र सुभाष है। वह मध्य प्रदेश के राजगढ़ का रहने वाला है। वीडियो फुटेज से आरोपी की पहचान हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें