फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देह व्यापार: गोवर्धन के दो गेस्ट हाउस पर छापा, पांच युवतियों सहित 12 गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Mon, 28 Jun 2021 12:54 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने दोनों गेस्ट हाउसों पर छापा मारा। गेस्ट हाउस के कमरों में युवक और युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में मिले। मौके से पुलिस ने गेस्ट हाउस संचालक सहित 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जिले के कस्बा गोवर्धन में पुलिस ने शनिवार रात को दो गेस्ट हाउस पर छापा मारकर पांच युवतियां, पांच युवक और दो गेस्ट हाउस संचालकों को गिरफ्तार किया। इन सभी को देह व्यापार के मामले में रविवार को जेल भेजा गया। इनमें एक गेस्ट हाउस संचालक खुद को पत्रकार भी बताता था। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री बरामद करते सीसीटीवी की डीवीआर कब्जे में ली है।

विज्ञापन


शनिवार को थाना गोवर्धन से चंद कदमों की दूरी पर पावन धाम और कृष्णा सेवा सदन गेस्ट हाउस में देह व्यापार के लिए राजस्थान के जिला भरतपुर, मथुरा सहित आसपास के क्षेत्रों से कॉलगर्ल बुलाए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना पर पुलिस ने दोनों गेस्ट हाउस पर छापा मारा। 

रजिस्टर में नहीं थी इंट्री
पुलिस को कृष्णा सेवा सदन में तीन युवतियां, तीन युवक और पावन धाम गेस्ट हाउस में दो युवक दो युवतियों आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने गेस्ट हाउस के रजिस्टर में आईडी इंट्री जांच की। रजिस्टर में आईडी इंट्री मिलान न होने पर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने गेस्ट हाउस संचालक मनीष शर्मा व नवीन गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ रविकांत पाराशर ने बताया कि देह व्यापार के मामले में राहुल निवासी तुहिया, उद्योगनगर भरतुर, संजय निवासी राधिका विहार फेस 2 मथुरा, रसीद खान निवासी जुनसुटी, हाइवे मथुरा, विष्णु सैनी निवासी गंड़वा, सेवर जिला भरतपुर, बिरजो निवासी डहरौली, बरसाना, गेस्ट हाउस संचालक मनीष शर्मा और नवीन गोस्वामी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

व्यापार मंडल की शिकायत पर हुई कार्रवाई
धार्मिक स्थल गोवर्धन में देह व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए विगत दिनों नगर उद्योग व्यापार मंडल गोवर्धन के अध्यक्ष गणेश पहलवान ने सीओ गोवर्धन रविकांत पाराशर को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की गई थी। व्यापार मंडल के ज्ञापन के बाद पुलिस ने देह व्यापार के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। पकड़ी गई महिलाओं में तीन युवतियां राजस्थान की हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें