जगनेर। पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले तीन पहिया वाहनों, दो पहिया और चार पहिया वाहनों के खिलाफ बुधवार को अभियान चलाया। जाम का कारण बनने वाले ऑटो और ई-रिक्शा को जब्त किया गया। तीन पहिया के सात वाहनों को पुलिस ने सीज कर सरेंधी पुलिस सहायता केंद्र पर खड़ा करवा दिया है। वहीं पांच दो पहिया व तीन चार पहिया वाहनों का चालान किया।