फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सूखे तालाबों में पानी भरवाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंया। भीषण गर्मी और लू के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त है, लेकिन सबसे बुरा हाल बेजुबान पशु-पक्षियों का है। क्षेत्र की ग्राम पंचायत हिरोडा का अमृत सरोवर पूरी तरह सूखा पड़ा है, जबकि सोरा में नाममात्र का पानी है। गांवों के अधिकांश तालाब सूखे होने के कारण पशु-पक्षी पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि नहरों के जरिए इन तालाबों को जल्द भरवाया जाए ताकि बेजुबानों को राहत मिल सके। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी जयकिशन दोहरे ने बताया मामले का संज्ञान लिया गया है। जल्द ही सभी तालाबों में पानी भरवाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें