फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान एक्टिवा की डिक्की में मिली 10 किलो चांदी की चेन, जब्त

Sun, 07 Apr 2019 08:17 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
मेज पर रखी एक्टिवा से बरामद 10 किलो चांदी की चेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा की थाना मंटोला पुलिस ने हाथी घाट पर रविवार को चेकिंग के दौरान एक्टिवा में लाई जा रही 10 किलोग्राम चांदी की चेन के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा। वो चांदी की चेन से संबंधित दस्तावेज नहीं दिखा सका। इस पर माल सीज कर दिया गया। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर मंटोला ने बताया कि पुलिस टीम हाथी घाट पर चेकिंग कर रही थी। एक एक्टिवा की चेकिंग के दौरान डिकी में चांदी की चेन मिलीं। एक्टिवा सवार ने अपना नाम कन्हैया गुप्ता निवासी बैंक कालोनी, राजपुर चुंगी बताया। 

उनसे चांदी की चेन खरीद से संबंधित दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वो दिखा नहीं सका। जानकारी पर फ्लाइंग मजिस्ट्रेट राजेश कुमार आ गए। दस्तावेज नहीं दिखा पाने पर पुलिस ने चांदी की चेन को सीज कर दिया। 
विज्ञापन


अब तक पकड़ा गया 80 लाख से अधिक कैश 

इससे पहले शनिवार को एसएन मेडिकल कॉलेज तिराहे पर एक्टिवा पर 10 किलोग्राम चांदी की पायल ले जाते हुए पकड़ा था। यहां भी चांदी की पायल के कागजात नहीं दिखाने पर सीज करने की कार्रवाई की थी।  बता दें कि पुलिस ने अब तक 80 लाख से अधिक कैश पकड़ा है। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम चेकिंग कर रही है। बैरियर लगाए गए हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें