मेज पर रखी एक्टिवा से बरामद 10 किलो चांदी की चेन
- फोटो : अमर उजाला
आगरा की थाना मंटोला पुलिस ने हाथी घाट पर रविवार को चेकिंग के दौरान एक्टिवा में लाई जा रही 10 किलोग्राम चांदी की चेन के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा। वो चांदी की चेन से संबंधित दस्तावेज नहीं दिखा सका। इस पर माल सीज कर दिया गया।
इंस्पेक्टर मंटोला ने बताया कि पुलिस टीम हाथी घाट पर चेकिंग कर रही थी। एक एक्टिवा की चेकिंग के दौरान डिकी में चांदी की चेन मिलीं। एक्टिवा सवार ने अपना नाम कन्हैया गुप्ता निवासी बैंक कालोनी, राजपुर चुंगी बताया।
उनसे चांदी की चेन खरीद से संबंधित दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वो दिखा नहीं सका। जानकारी पर फ्लाइंग मजिस्ट्रेट राजेश कुमार आ गए। दस्तावेज नहीं दिखा पाने पर पुलिस ने चांदी की चेन को सीज कर दिया।
अब तक पकड़ा गया 80 लाख से अधिक कैश
इससे पहले शनिवार को एसएन मेडिकल कॉलेज तिराहे पर एक्टिवा पर 10 किलोग्राम चांदी की पायल ले जाते हुए पकड़ा था। यहां भी चांदी की पायल के कागजात नहीं दिखाने पर सीज करने की कार्रवाई की थी। बता दें कि पुलिस ने अब तक 80 लाख से अधिक कैश पकड़ा है। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम चेकिंग कर रही है। बैरियर लगाए गए हैं।