लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन के निर्देश पर जनपद की चारों विधानसभा क्षेत्रों में उड़नदस्ता चेकिंग पर हैं। शुक्रवार को जलेसर और मारहरा थाना क्षेत्र में टीम और थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। दो जगहों से कुल पांच लाख दस हजार रुपये बरामद किए गए हैं। बरामद रकम को जब्त कर तीनों मामले की जानकारी आयकर विभाग को दे दी गई।
चेकिंग के दौरान पहला मामला मारहरा क्षेत्र में सामने आया। मारहरा पुलिस ने चेकिंग के दौरान नगला कोठी के पास से संदिग्धता के आधार पर एक बाइक सवार व्यक्ति को रोका। उसकी और बाइक की तलाशी ली गई तो उसके पास से दो लाख रुपये बरामद किए गए।
रुपये के बारे में संतोषजनक जवाब न दिए जाने पर संबंधित व्यक्ति व बरामद रकम को थाने ले जाया गया। मामले की जानकारी आयकर विभाग को देते हुए रकम जब्त करने की कार्रवाई की गई।