फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी न्यूज: 'गोली चल रही है', दाैड़ी-दाैड़ी पहुंची पुलिस, गांव बन गया छावनी; मामला जान हैरान रह गए अधिकारी

Sat, 29 Aug 2026 06:20 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

पुलिस के मुताबिक बिना पैमाइश के चकमार्ग को जोते जाने को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो रहा था। पुलिस से भी झड़प हुई है। चर्चा पुलिस कर्मी से अभद्रता किए जाने की भी हो रही है। हालांकि पुलिस ने अभद्रता की बात से इंकार किया है। चकमार्ग पर कब्जे के लिए चलाए जा रहे ट्रैक्टर को पुलिस ने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
गोली चलने की सूचना पर गांव में पहुंचा पुलिस फोर्स। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के जैतपुर के गढ़वार गांव के मोहित तोमर ने शनिवार की दोपहर 1 बजे 112 नंबर डायल कर पीआरवी को सूचना दी कि गोली चल रही है। सूचना से पुलिस महकमे में अफरा तफरी मच गई। भारी फोर्स के साथ जैतपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामला चकमार्ग को जोतने के विवाद का निकला। तब कहीं जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन


http://

एसीपी बाह जितेन्द्र कुमार ने बताया कि मौके पर पहुंची जैतपुर पुलिस की पड़ताल में गोलीबारी की सूचना असत्य मिली है। बिना पैमाइश के चकमार्ग को जोते जाने का मामला सामने आया है। मौके से एक ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने पर सीज किया गया है। तीन लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया है। गढ़वार गांव में बलवीर सिंह तोमर एवं पूर्व प्रधान धर्म सिंह के बीच चकमार्ग की जमीन का विवाद है। जैतपुर पुलिस ने बताया कि बिना पैमाइश के शनिवार की दोपहर धर्म सिंह पक्ष द्वारा चकमार्ग को जोता जा रहा था। बलवीर सिंह तोमर पक्ष ने सरकारी चकमार्ग को जोते जाने का विरोध किया था। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन

बलवीर सिंह तोमर के भतीजे मोहित सिंह ने पीआरवी को दूसरे पक्ष पर गोली चलाने की सूचना दी थी। जिससे पुलिस महकमे में अफरा तफरी मच गई। आधा घंटे में ही गढ़वार गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। पुलिस के मुताबिक बिना पैमाइश के चकमार्ग को जोते जाने को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो रहा था। पुलिस से भी झड़प हुई है। चर्चा पुलिस कर्मी से अभद्रता किए जाने की भी हो रही है। हालांकि पुलिस ने अभद्रता की बात से इंकार किया है। चकमार्ग पर कब्जे के लिए चलाए जा रहे ट्रैक्टर को पुलिस ने कब्जे में लिया है। मौके से धर्म सिंह के बेटे हाकिम सिंह, संजय सिंह तथा शिकायतकर्ता मोहित को गिरफ्तार किया है। जैतपुर पुलिस ने बताया कि चकमार्ग की पैमाइश के लिए उप जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाएगी। पैमाइश के बाद ही चकमार्ग की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 

एक दिन पहले अंतिम संस्कार पर हुआ था विवाद
गढ़वार गांव के बुजुर्ग विश्वनाथ सिंह तोमर का शुक्रवार को निधन हो गया था। उनके बेटों बलवीर सिंह तोमर, अवधेश सिंह तोमर, संतोष तोमर ने बताया कि पिता के शव का अंतिम संस्कार अपने खेत में कौने की जमीन पर किया था। पूर्व प्रधान धर्म सिंह पक्ष मौके पर आ गया था। आरोप है कि यह कह कर अंत्येष्टि नहीं करने दे रहे थे कि जमीन चकमार्ग की है। विवाद बढ़ने पर अंतिम संस्कार में शामिल लोगों ने धर्म सिंह पक्ष को समझा-बुझाकर मौके से लौटा दिया था। तब कहीं जाकर अंतिम संस्कार हो सका था। उन्होंने बताया कि परिवार मातम में है, शनिवार को चकमार्ग को जोतकर दूसरा पक्ष कब्जा कर रहा था। लोग हथियार लेकर आए थे, इसलिए पुलिस को अनहोनी की आशंका के चलते सूचना दी थी। उन्होंने चकमार्ग की पैमाइश कर मुक्त कराए जाने की मांग की है।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें